Class 10th Science Important Shorts Notes
Class 10th Science Important Shorts Notes
ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते? (सरल व्याख्या)
हम देखते हैं कि तारे टिमटिमाते हैं, लेकिन ग्रह नहीं। इसका कारण यह है की तारे हमसे बहुत–बहुत दूर हैं। इसलिए वे हमें एक बिंदु (point) जैसे दिखाई देते हैं। जब तारे का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल (हवा की परत) से होकर आता है, तो हवा की परतें उसे हिला-डुला देती हैं, इसी वजह से तारा टिमटिमाता हुआ दिखता है। ग्रह तारे की तुलना में हमारे ज्यादा पास होते हैं। इसलिए ग्रह हमें छोटी गोल आकृति (disk) की तरह दिखते हैं, उनका प्रकाश एक ही बिंदु से नहीं, बल्कि कई बिंदुओं से आता है।
निरपेक्ष अपवर्तनांक किसे कहते हैं?
निर्वात में प्रकाश की चाल और किसी माध्यम में प्रकाश की चाल के अनुपात को उस माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक कहते हैं।
निरपेक्ष अपवर्तनांक हमेशा 1 से अधिक होता है।
प्रकाश उस माध्यम में कितना धीमा हो जाता है
किसी माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक (Absolute Refractive Index) =निर्वात में प्रकाश की चाल ÷ उस माध्यम में प्रकाश की चाल
दूर दृष्टि (Dur Drishti / Hypermetropia) क्या है?
दूर दृष्टि एक नेत्र दोष (eye defect) है, जिसमें व्यक्ति को दूर की वस्तुएँ साफ दिखाई देती हैं, लेकिन पास की वस्तुएँ धुंधली दिखाई देती हैं।
दूर दृष्टि होने के मुख्य कारण हैं 1️⃣ नेत्र गोलक (Eye ball) का सामान्य से छोटा होना2️⃣ नेत्र लेंस की अपवर्तन शक्ति कम होना l दूर दृष्टि को उत्तल लेंस (Convex Lens) से ठीक किया जाता है।
विद्युत चुंबक (Electromagnet) से आप क्या समझते हैं?
विद्युत चुंबक वह चुंबक होता है, जो विद्युत धारा (Electric Current) के प्रवाहित होने पर चुंबकीय गुण (Magnetic Property) प्राप्त करता है।
सरल शब्दों में, जब किसी लोहे के टुकड़े पर तार लपेटकर उसमें विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो वह लोहे का टुकड़ा चुंबक की तरह कार्य करने लगता है। इसे ही विद्युत चुंबक कहते हैं।
विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है?
विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस (Inert Gas) इसलिए भरी जाती है ताकि फिलामेंट अधिक समय तक सुरक्षित रहे और बल्ब की आयु बढ़ जाए। बल्ब का फिलामेंट टंग्स्टन (Tungsten) का होता है। यदि हवा (ऑक्सीजन) हो, तो टंग्स्टन जलकर जल्दी खराब हो जाता है।
निष्क्रिय गैस (जैसे आर्गन, नाइट्रोजन) ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नहीं करती। निष्क्रिय गैस टंग्स्टन के वाष्पीकरण को कम करती है, जिससे फिलामेंट धीरे-धीरे पतला होता है। फिलामेंट लंबे समय तक सही रहता है, इसलिए बल्ब ज्यादा समय तक जलता है।
- Carbon and Its Compounds 50 MCQs with Answers | Class 10 Chemistry by Sadre Alam
- Acids, Bases and Salts Class 10 MCQs (20 Questions)
- Class 10 Chemistry Chemical Reaction MCQs Notes and Test
- Metals and Non-Metals Class 10 – MCQ Questions
- Chlorine Position in Periodic Table, Occurrence, Preparation, Reaction and Uses Example
विभवांतर (Potential Difference) से आप क्या समझते हैं?
दो बिंदुओं के बीच प्रति इकाई आवेश को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक ले जाने में किया गया कार्य उन बिंदुओं के बीच का विभवांतर कहलाता है।
सरल भाषा में- विद्युत धारा के बहने का कारण विभवांतर होता है। जहाँ विभवांतर होता है, वहीं धारा बहती है।
V=W/Q
जहाँ, V = विभवांतर, W= किया गया कार्य, Q = आवेश
विभवांतर की SI इकाई = वोल्ट (Volt)
उदाहरण: यदि 1 कूलॉम आवेश को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक ले जाने में, 1 जूल कार्य किया जाए, तो विभवांतर = 1 वोल्ट।
ऊर्जा का उच्चतम स्रोत किसे कहते हैं
ऊर्जा का उच्चतम स्रोत से तात्पर्य ऐसे स्रोत से है जो ऊर्जा पाने के लिए सबसे मूल (ultimate) और सबसे व्यापक रूप से उपयोग होने वाला स्रोत होता है। विज्ञान में इसे “अंतिम ऊर्जा स्रोत” (ultimate source of energy) कहा जाता है।
सूर्य (Sun) को ऊर्जा का उच्चतम स्रोत कहा जाता है।
जीवन, मौसम, जल चक्र, पौधों का प्रकाश संश्लेषण — ये सभी सूर्य की ऊर्जा पर निर्भर हैं। विज्ञान में ऊर्जा का उच्चतम या अंतिम स्रोत सूर्य ही माना जाता है।

डायनमो किसे कहते हैं?
डायनमो एक ऐसी विद्युत यंत्र (device) है जो यांत्रिक ऊर्जा (घुमाने की ऊर्जा) को विद्युत ऊर्जा में बदल देता है।
डायनमो का कार्य विद्युत चुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic Induction) के सिद्धांत पर आधारित होता है।
सरल शब्दों में – जब कुंडली (coil) को चुंबक के बीच घुमाया जाता है, तो उसमें विद्युत धारा उत्पन्न होती है—इसी यंत्र को डायनमो कहते हैं।
डायनमो के उपयोग– 🚲 साइकिल की लाइट जलाने में, 🏭 बिजली घरों (Power Stations) में विद्युत उत्पादन, 🔦 टॉर्च और आपातकालीन लाइट में, 🚗 वाहनों में बैटरी चार्ज करने के लिए, 🧪 प्रयोगशालाओं में विद्युत धारा उत्पन्न करने हेतु


Post Comment